1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में मोहम्मद हफीज के घर डिनर पार्टी में पहुंचीं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक भी रहे साथ

पाकिस्तान में मोहम्मद हफीज के घर डिनर पार्टी में पहुंचीं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक भी रहे साथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 05:33 pm IST

हफीज ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले टीम को डिनर पार्टी दी थी और इस पार्टी में पति शोएब मलिक के साथ सानिया भी नजर आईं।

शोएब मलिक और सानिया...- India TV Hindi
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों पाकिस्तान में छुट्टियां मना रहीं हैं। हाल ही में सानिया को पाकिस्तान में घूमते और शोएब मलिक के साथ मौज-मस्ती करते देखा गया। यही नहीं, सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज के घर पर डिन पार्टी में भी हिस्सा लिया। हफीज ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले टीम को डिनर पार्टी दी थी और इस पार्टी में पति शोएब मलिक के साथ सानिया भी नजर आईं।

सानिया ने इसके बाद हफीज की बेटी के साथ फोटो भी खिंचवाई और हर किसी की नजर उस समय ठहर गई जब वो अपनी सास और शोएब के साथ सेल्फी में नजर आईं। इसके अलावा सानिया ने कई पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के साथ भी फोटो सेशन में भाग लिया। खास बात ये थी कि इस दौरान मलिक फोटो ग्राफर की भूमिका निभाते आए। 

सानिया मिर्जा चोटिल हैं और इस कारण वो ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल सकेंगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को न्यूजीलैंड की मेजबानी में 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान की टीम साल 2018 की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करना चाहेगी और टीम का इरादा न्यूजीलैंड को उन्हीं की धरती पर मात देने का होगा। साल 2017 पाकिस्तान के लिए कुछ खास नहीं रहा था और इस लिहाज से टीम के लिए ये साल काफी अहम रहने वाला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल