1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सानिया ने दी विराट-अनुष्का को मीडिया का सामना सही तरीके से करने की सलाह

सानिया ने दी विराट-अनुष्का को मीडिया का सामना सही तरीके से करने की सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2017 12:02 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 12:02 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने कहा,‘‘उन्हें (विराट-अनुष्का) मीडिया के बारे में पता था इसलिये वे इटली गये, हालांकि किसी समय उन्हें मीडिया का सामना करना होगा।’’

विराट-अनुष्का और...- India TV Hindi
विराट-अनुष्का और सानिया मिर्जा

कोलकाता: टेनिस खिलाड़ी सनिया मिर्जा ने हाल ही में शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को शानदार बताते हुये उन्हें मीडिया का सामना सहीं तरीके से करने की सलाह दी। 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने मीडिया से बचते हुये इटली में शादी की। शादी के चार दिन बाद भी सोशल मीडिया पर 'विरूष्का' ट्रेंड कर रहा है। सानिया ने कहा, ''बड़े लोगों की शादियों में थोड़ी जटिलता होती है क्योंकि उन्हें बाहरी दुनिया से भी निपटना होता है, यह सिर्फ खुद तक सीमित नहीं होता।''

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने कहा,‘‘उन्हें (विराट-अनुष्का) मीडिया के बारे में पता था इसलिये वे इटली गये, हालांकि किसी समय उन्हें मीडिया का सामना करना होगा।’’ 

शादी को तनावपूर्ण बताते हुये सानिया ने कहा,‘‘मुझे ऐसे समय में मीडिया का प्रचार बिल्कुल पसंद नहीं। शादी को लेकर पहले ही इतना तनाव होता है। मेरी बहन की शादी हुई, यह हाई प्रोफाइल नहीं था लेकिन फिर भी काफी तनावपूर्ण था।’’ 

सानिया ट्विटर के जरिये 12 दिसंबर को विराट और अनुष्का को सबसे पहले बधाई देने वालो में थी। उन्होंने कहा,‘‘ यह कमाल की बात है कि विराट और अनुष्का दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय से है और इससे अच्छा क्या हो सकता कि एक दूसरे से प्यार करने वाले शादी करें।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों की निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वे दोनों कमाल के हैं। अलग-अलग भी वे कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। सानिया से जब 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता, मैं उस समय देश में नहीं रहूंगी। मैं 21 दिसंबर को जा रहीं हूं। उस दौरान मैं दुबई में रहूंगी।’’  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल