1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजय बांगर को उम्मीद न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन को इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका

संजय बांगर को उम्मीद न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन को इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2021 05:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 06:36 pm IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जगह मिल सकती है।

Sanjay Bangar hopes Ashwin can get this player's place against New Zealand- India TV Hindi
Sanjay Bangar hopes Ashwin can get this player's place against New Zealand Image Source : BCCI

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जगह मिल सकती है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से बुरी तरह हराया था। एक हफ्ते बाद, विराट कोहली की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ आमने-सामने होगी। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच में भारत का जीतना अहम होगा।

मैच से पहले, बांगर ने कहा कि इस तरह के महत्वपूर्ण मैच में चक्रवर्ती की जगह अश्विन को मौका देना जरूरी है। क्योंकि उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों का अनुभव काम आएगा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने चार ओवरों में 33 रन दिए थे।

बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर गेम प्लान शो में कहा, टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती का शारजाह में बहुत प्रभावी प्रदर्शन था, लेकिन दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं। जहां यह मैच खेला जाएगा। इसलिए अनुभव को देखते हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह अश्विन को मौका देना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल