नई दिल्ली| टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक घटना को याद किया है। जिसके चलते वो धोनी को सबसे महान कप्तान मानते हैं।आईपीएल फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में कहा, " वह झारखंड से आए और भारत के सबसे महान कप्तान बन गए। जब भी मैं धोनी के बारे में बात करता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं।"
उन्होंने कहा, "आप उनके खेल को फॉलो करते हैं और फिर उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप असफल हो जाते हैं। आप केवल उन्हें कॉपी नहीं कर सकते।"
सैमसन ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक इस कहानी के बारे में उन्हें नहीं बताया है, लेकिन जल्द ही वह ऐसा करने की योजना बना रहे है। उन्होंने कहा, " मैंने वास्तव में उन्हें अपने सपने में देखा था जहां माही भाई टीम के कप्तान थे और वह मैदान पर फील्डर लगा रहे थे। मैं स्लिप में खड़ा था और उन्होंने मुझसे कहा 'संजू वहां जा'।"
सैमसन ने कहा, " इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और फिर मैंने सोचा कि मेरा सपना कैसे पूरा होगा। तब इंडिया-ए और इंग्लैंड के बीच एक मैच था जहां उन्हें कप्तानी के लिए कहा गया और मैं स्लिप में खड़ा था और उन्होंने मुझसे कहा 'संजू उधर जा'।"
ये भी पढ़ें : 42 साल पहले पाकिस्तानी सरजमीं टीम इंडिया के स्पिनरों की हमने उड़ा दी थी नींद – जावेद मियांदाद
सैमसन ने कहा, " मुझे लगता है कि मुझे उन्हें यह बताना चाहिए कि ऐसा हुआ, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।"