न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में एक तरफ टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है जबकि विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भारत को न्यूजीलैं दौरे पर 5 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 24 जनवरी को ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाना है।
रोहित शर्मा के अलावा टीम में मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। बाकी टीम में वहीं खिलाड़ी है जो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम : विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का आखिरी मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा और इसके एक दिन बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगी।