1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टुअर्ट ब्रॉड के कवर के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए साकिब महमूद

स्टुअर्ट ब्रॉड के कवर के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए साकिब महमूद

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 03:26 pm IST

लार्ड्स में मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की पिंडली की मांसपेशियों में चोट लग गई है। 

Saqib Mahmood, England, Stuart Broad- India TV Hindi
Saqib Mahmood Image Source : GETTY

लंकाशर के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कवर के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक लार्ड्स में मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की पिंडली की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। 

ऐसे में साकिब को उनके कवर के तौर पर टीम में जगह मिली है। 

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE | हम यहीं नहीं रुकेंगे, अगले ओलंपिक में मेडल का रंग बदलना है : मनप्रीत सिंह

पाकिस्तानी मूल के 24 वर्षीय साकिब ने इंग्लैंड की ओर से सीमित ओवरों के 16 मैच खेले हैं जिसमें सात एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। 

उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए हैं। साकिब के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में 65 विकेट दर्ज हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बीच सूचित किया कि आफ स्पिनर डोम बेस को रिलीज कर दिया गया है और वह यॉर्कशर लौटेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल