1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने बिग बैश लीग से लिया रिटायरमेंट

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने बिग बैश लीग से लिया रिटायरमेंट

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 04:25 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से रिटायरमेंट की घोषणा की है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने बिग बैश लीग से लिया रिटायरमेंट Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से रिटायरमेंट की घोषणा की है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर सारा ने सोमवार को लिखा कि सप्ताहांत में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए अपना अंतिम डब्ल्यूबीबीएल मैच खेला।

सिक्सर्स टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके। फाइनल मुकाबला बुधवार को होना है। सिक्सर्स ने हालांकि सीजन के अपने अंतिम मैच में टेबल टॉपर मेलबर्न स्टार्स को पांच विकेट से हराया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

36 साल की सारा ने ऑस्ट्रेलिा के लिए एक वनडे और इतना ही टी20 मैच खेला है। वह सिक्सर्स के लिए डब्ल्यूबीबीएल के छह संस्करणों में खेलीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल