1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच भी हुआ स्थगित

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच भी हुआ स्थगित

 Edited By: IANS
 Published : Dec 07, 2020 11:42 am IST,  Updated : Dec 07, 2020 11:42 am IST

इससे पहले बोलैंड पार्क मैदान पर खेला जाने वाला पहला वनडे रद्द कर दिया गया था। इंग्लैंड की टीम जिस होटल में रुकी थी उस होटल के दो स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। 

Second ODI,South Africa,England, Sports, cricket, Covid- India TV Hindi
Eng vs SA Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच न्यूलैंड्स में सोमवार को खेला जाने वाले दूसरा वनडे मैच स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा लिया गया है। दोनों बोर्ड इस समय इंग्लैंड की तरफ से दो संभावित पॉजिटिव कोविड-19 टेस्ट के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, "एक बार रिव्यू का परिणाम आ जाए तो इसके बाद सीएसए और ईसीबी चर्चा करेंगे कि वनडे सीरीज के बाकी के बचे दो मैचों का क्या करना है।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी टीम ने पांचवां कोरोना टेस्ट किया पास, मंगलवार को होंगे क्वारंटीन से बाहर

इससे पहले बोलैंड पार्क मैदान पर खेला जाने वाला पहला वनडे रद्द कर दिया गया था। इंग्लैंड की टीम जिस होटल में रुकी थी उस होटल के दो स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रबंधन ने शनिवार शाम को अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया था।

तीन मैचों की वनडे सीरीज चार नवंबर से न्यूलैंडस से शुरू होनी थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक खिलाड़ी पॉजिटिव निकलने के बाद चार तारीख का वनडे छह तारीख के लिए स्थागित कर दिया गया था जो बाद में रद्द हो गया। 

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अपना दोबारा टेस्ट कराया था जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल