1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय कोच के मुद्दे पर चुप्पी साध गए सहवाग, जवाब देने से किया इनकार

भारतीय कोच के मुद्दे पर चुप्पी साध गए सहवाग, जवाब देने से किया इनकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2017 11:52 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 11:52 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को यहां के कार्यक्रम में भारतीय टीम के कोच के मुद्दे पर चुप्पी साध गए और सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया।

sehwag- India TV Hindi
sehwag

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को यहां के कार्यक्रम में भारतीय टीम के कोच के मुद्दे पर चुप्पी साध गए और सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाले सहवाग से जब राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा। 

सहवाग ने कहा, "अगर आप उम्मीद इंडिया (जिस कार्यक्रम के प्रमोशन के लिए वह यहां आए थे) के बारे में सवाल पूछेंगे, तो मैं जवाब दूंगा। शुक्रिया।" सहवाग को सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कोच पद के उम्मीदवारों में शुमार किया था। सहवाग ने इस कार्यक्रम में ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने साथ ही बताया कि क्रिकेट ने उन्हें जरूरत पड़ने पर हमेशा बेहतर सुविधाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरा संघर्ष उनके मुकाबले कुछ नहीं है। मेरे लिए हर कोने पर क्रिकेट की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली में हजारों अकादमियां हैं, जहां हर तरीके के साधन हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों के सामने किसी तरह की दिक्कत नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल