1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड और विंडीज के बीच सीरीज मुश्किल, विकल्प पर विचार करना होगा: एश्ले जाइल्स

इंग्लैंड और विंडीज के बीच सीरीज मुश्किल, विकल्प पर विचार करना होगा: एश्ले जाइल्स

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:07 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण जो मौजूदा स्थिति है उसमें उन्हें जून में इंग्लैंड और विंडीज के बीच होने वाली सीरीज होती नहीं दिख रही है।

इंग्लैंड और विंडीज के...- India TV Hindi
इंग्लैंड और विंडीज के बीच सीरीज मुश्किल, विकल्प पर विचार करना होगा:  एश्ले जाइल्स Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण जो मौजूदा स्थिति है उसमें उन्हें जून में इंग्लैंड और विंडीज के बीच होने वाली सीरीज होती नहीं दिख रही है। इस समय कोरोनावायरस के कारण पूरा विश्व रुका हुआ सा है और इसी बीमारी के कारण गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जून में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को स्थगित कर दिया गया है।

जाइल्स ने कॉन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा, "28 मई की अंतिम तिथी अभी भी है लेकिन ऐसी बुहत कम संभावनाएं दिख रही हैं कि जून में यह सीरीज हो पाए। हमें विकल्पों पर विचार करना होगा।"

जाइल्स ने कहा कि ईसीबी विंडीज सीरीज के बाद होने वाले कार्यक्रम पर भी ध्यान दे रही है जिसमें उसे घर में पाकिस्तान, आसट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। जाइल्स ने कहा, "हम उस स्थिति के बारे में सोच रहे हैं जिसमें हम इन मैचों को आगे ले जा सकें और इस दौरान हमें किसी भी मैच का नुकसान नहीं उठाना पड़े।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।