1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सात और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खतरे में इंग्लैंड दौरा!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सात और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खतरे में इंग्लैंड दौरा!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2020 06:59 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 07:29 pm IST

मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम...- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फूटा कोरोना बम, 7 और खिलाड़ी पाए गए संक्रमित Image Source : GETTY IMAGES

मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज सहित सात और पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है। इसी के साथ कोरोना से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गई है।

कोरोना से संक्रमित होने वाले इन 7 खिलाड़ियों में काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनैन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान, इमरान खान, मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज शामिल हैं।  टीम के 10 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित होने के बाद अब पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा खतरे में पड़ गया है। 

इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी- हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान 22 जून को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। पीसीबी ने जानकारी दी थी कि रविवार को रावलपिंडी में टेस्ट किए जाने से पहले तक इन लोगों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान ने  मीडिया सम्मेलन में कहा, "यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है और यह 10 फिट और युवा एथलीट हैं ... अगर खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो सकता है तो यह किसी के साथ भी हो सकता है।"

खान ने बताया, "एक सपोर्ट स्टाफ मेंबर मलंग अली भी COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव आया है। यह चिंता की बात है लेकिन इस समय घबराना नहीं चाहिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंग्लैंड पहुंचने पर दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा।" वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में इकट्ठा होंगे और टेस्ट का एक और दौर 25 जून को होगा। इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी। 

पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम को 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। 

बता दें, पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है और देश में करीब 1 लाख 85 हजार मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 3695 लोग वायरस के कारण मौत की शिकार हो चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल