1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज बराबर करने के लिए कोइ कसर नहीं छोड़ रही ऑस्ट्रेलिया, नए साल के पहले ही दिन प्रैक्टिस में जुटे खिलाड़ी

सीरीज बराबर करने के लिए कोइ कसर नहीं छोड़ रही ऑस्ट्रेलिया, नए साल के पहले ही दिन प्रैक्टिस में जुटे खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 01:52 pm IST

टिम पेन, नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, पीटर हैंड्सकांब और मार्नस लाबुशेन ने 2019 के पहले दिन सुबह सिडनी की खिली हुई धूप में अभ्यास किया।

नए साल के पहले ही दिन...- India TV Hindi
नए साल के पहले ही दिन प्रैक्टिस में जुटे खिलाड़ी

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन सहित सात खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की तैयारियों के तहत नए साल के पहले दिन मंगलवार को यहां एससीजी की नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘‘चौदह सदस्यीय टीम के सात सदस्यों टिम पेन, नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, पीटर हैंड्सकांब और मार्नस लाबुशेन ने 2019 के पहले दिन सुबह सिडनी की खिली हुई धूप में अभ्यास किया।’’ 

वैकल्पिक सत्र के दौरान लेग स्पिनर लाबुशेन ने क्वीन्सलैंड के अपने साथी ख्वाजा के लिये गेंदबाजी की। लाबुशेन को इस मैच के लिये टीम में शामिल किया गया है। तीन टेस्ट मैचों में एक अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज फिंच ने नेट्स पर बल्लेबाजी नहीं की। रिपोर्टों के अनुसार उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। 

अन्य बल्लेबाजों ने न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाजों ट्रेंट कोपलैंड और मिकी एडवर्ड्स का सामना किया। सीए की वेबसाइट के अनुसार ‘‘अब भी संभावना है कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाए और फिंच को लोअर ऑर्डर में उतारा जाए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल