1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 क्रिकेट में पाकिस्तानी गेंदबाज की अद्भुत गेंदबाजी, 4 रन देकर आधी टीम को कर दिया आउट

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तानी गेंदबाज की अद्भुत गेंदबाजी, 4 रन देकर आधी टीम को कर दिया आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2018 08:36 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 08:36 pm IST

पाकिस्तान के गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में की हैरतअंगेज गेंदबाजी।

शाहीन शाह अफरीदी- India TV Hindi
शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान को समय-समय पर बेहतरीन गेंदबाज मिलते रहे हैं। ऐसा ही एक और गेंदबाज पाकिस्तान को मिल गया है। इस गेंदबाज का नाम शाहीन अफरीदी है। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में गजब की गेंदबाजी की और हर किसी को हैरानी में डाल दिया। शाहीन ने उतने रन नहीं दिए जितने उन्होंने विकेट झटक लिए। शाहीन के कारनामे को देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। इसके अलावा अब वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम रन देकर 5 विकेट लेने का मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

शाहीन ने लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर की तरफ से खेलते हुए 3.4 ओवरों में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। इसके अलावा उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। शाहीन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत लाहौर की टीम ने मुल्तान को 114 रनों पर ही समेट दिया।

आपको बता दें कि शाहीन का ये प्रदर्शन दुनिया के किसी भी टी20 का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। शाहीन से पहले रंगना हेरत ने 2014 में, राशिद खान ने 2017 में, सोहेल तनवीर ने 2017 में सिर्फ 3 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया था। तीनों ही गेंदबाज सबसे कम रन देकर 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शाहीन शाह अफरीदी आ गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।