1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : शाकिब अल हसन बने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

T20 World Cup : शाकिब अल हसन बने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 24, 2021 06:49 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 06:49 pm IST

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ICC T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

T20 World Cup : शाकिब अल हसन बने...- India TV Hindi
T20 World Cup : शाकिब अल हसन बने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज Image Source : GETTY

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ICC T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है। शाकिब अल हसन T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो को आउट करने के साथ ही ये कीर्तिमान अपने नाम किया। 

शाकिब के नाम अब T20 वर्ल्ड कप में 41 विकेट हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले अफरीदी T20 वर्ल्ड कप में 39 विकेट के साथ पहले नंबर पर थे।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा तीसरे स्थान पर है। मलिंगा ने 31 मैचों में 38 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल 36 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल