1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी ने वाइफ के साथ फिर शेयर की फोटो, कहीं फ़तवा ना आ जाए

शमी ने वाइफ के साथ फिर शेयर की फोटो, कहीं फ़तवा ना आ जाए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 12:35 pm IST

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं और अक़्सर दकियानूसी लोगों के निशाना भी बन जाते हैं लेकिन ये बात अलग है कि अपनी गेंदबाज़ी की तरह वो इन लोगों को बोल्ड भी करते रहते हैं।

Shami- India TV Hindi
Shami

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं और अक़्सर दकियानूसी लोगों के निशाना भी बन जाते हैं लेकिन ये बात अलग है कि अपनी गेंदबाज़ी की तरह वो इन लोगों को बोल्ड भी करते रहते हैं। शमी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से तस्वीरें और अन्य बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है।

आपको बता दें कि शमी ने इसके पहले भी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ फ़ोटो सैयर की थी जिस पर उन्हें ख़ूब ट्रॉल किया गया था। कुच दकियानूसी लोगों का कहना था कि उनकी पत्नी का पहनावा ठीक नही है। लेकिन इस बार जब उन्होंने फ़ोटो साझा की तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फोटो पर व्यंग कर रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स उनसे मजाक में कह रहे हैं कि कहीं उनकी इस तस्वीर पर फिर से 'फ़तवा' ना आ जाए। दरअसल, शमी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी पत्नी हसीन जहां बिना अपना सिर ढंके बैठी हैं।

अपनी पत्नी के साथ शेयर की गई फोटोज़ की वजह से शमी लोगों के निशाने पर आते रहे हैं, इसलिए इस बार उनके फैंस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया ताकि कोई उनपर गलत कमेंट्स ना कर सके। शमी के ट्वीट्स पर आए इन कमेंट्स को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल