1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. समी बने 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

समी बने 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2016 11:58 am IST,  Updated : Jul 24, 2016 11:58 am IST

मोहम्मद समी सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। समी ने वेस्टइंडीज के साथ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन चार विकेट लेने के साथ विकेटों का अर्धशतक पूरा किया।

Mohammed Shami- India TV Hindi
Mohammed Shami

नॉर्थ साउंड: मोहम्मद समी सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। समी ने वेस्टइंडीज के साथ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन चार विकेट लेने के साथ विकेटों का अर्धशतक पूरा किया।

समी ने अपने करियर के 13वें टेस्ट मैच में यह कारनामा किया। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद भी इतने ही मैचों में 50 विकेट ले चुके हैं।

ऐसा नहीं है कि समी से कम समय में भारतीय गेंदबाजों ने 50 विकेट नहीं पूरे किए हैं लेकिन ऐसे सभी गेंदबाज फिरकी हैं। समी ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल