1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों ऑस्ट्रेलिया को मिली हार से निराश हैं शेन वार्न

दूसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों ऑस्ट्रेलिया को मिली हार से निराश हैं शेन वार्न

 Edited By: IANS
 Published : Sep 14, 2020 06:38 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 06:38 pm IST

इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम स्कोर का बचाव किया और सीरीज 1-1 से बराबर की।

Shane warne, sports, cricket, Australia, England- India TV Hindi
Shane warne Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व लेग स्पनिर शेन वार्न ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैचों में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की खिंचाई की है और कहा है कि यह हार पांच बार की विश्व विजेता के चेहरे पर तमाचा है। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम स्कोर का बचाव किया और सीरीज 1-1 से बराबर की।

वार्न ने स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेली है और इसलिए पहले टी-20 मैच में जो विकेटों का पतन हुआ था उसके लिए यह बहाना ठीक है, हालांकि उसने उनको सीरीज से हाथ धुलवा दिया था।"

यह भी पढ़े- BBL : ब्रिस्बेन हीट के साथ दो सीजन के लिए जुड़े टॉम कूपर

पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "वह अभी तक काफी अच्छा कर रहे थे लेकिन यह हार उनके मुंह पर अच्छा तमाचा है। वह इस तरह के मैचों को जीतने पर गर्व महसूस करते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह काफी नहीं थे। सिर्फ एरॉन फिंच ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने दम दिखाया। इंटरनेशनल समर से आखिरी दिन से पहले सीरीज 1-1 से बराबर है। यह कहानी किसने लिखी?"

ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 232 रनों की जरूरत थे लेकिन वो सिर्फ 207 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान फिंच ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।

सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल