1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज कप्तान को शेन वॉर्न ने बताया सबसे स्वार्थी

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज कप्तान को शेन वॉर्न ने बताया सबसे स्वार्थी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2018 07:48 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 07:49 pm IST

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न ने हाल ही में अपनी जिंदगी पर लिखी किताब को लॉन्च किया है। इस किताब में वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान....

शेन वॉर्न- India TV Hindi
शेन वॉर्न Image Source : GETTY IMAGES

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न ने हाल ही में अपनी जिंदगी पर लिखी किताब को लॉन्च किया है। इस किताब में वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ को स्वार्थी बताया है।

वॉर्न ने लिखा जब स्टीव वॉ ने उन्हें 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बाहर बैठाया था तो उन्हें काफी निराशा हुई थी।

इस मुद्दे पर वॉर्न ने अपनी किताब में लिखा "इस घटना के बाद मेरी नजरों में उनका सम्मान कम हो गया। मेरा मानना है कि उन्हें मेरा समर्थन करना चाहिए था। मैं हमेशा विश्वास करता हूं कि कप्तान की कला अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना और हमेशा उनका साथ देना है।

इसके आगे वॉर्न ने लिखा "इससे कप्तान को खिलाड़ियों से सम्मान मिलता है और खिलाड़ी उनके लिए खेलते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

स्टीव वॉ को स्वार्थी बताने के साथ-साथ वॉर्न ने उनपर केवल अपनी औसत पर ध्यान देने का इलजाम भी लगाया। वॉर्न ने लिखा कि स्टीव वॉ टीम के परिणा से ज्यादा अपनी औसत पर ध्यान दिया करते थे।

वॉर्न ने लिखा "मैं जितने खिलाड़ियों के साथ खेला उनमें सबसे स्वार्थी स्टीव वॉ थे और वो केवल अपनी 50 की औसत के बारे में सोचा करते थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल