1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉटसन ने जोश हेजलवुड की तुलना ग्लेन मैकग्रा से की

शेन वॉटसन ने जोश हेजलवुड की तुलना ग्लेन मैकग्रा से की

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2021 08:32 pm IST,  Updated : Oct 14, 2021 08:32 pm IST

हेजलवुड ने आईपीएल 2021 में चेन्नई के लिए नौ मैचों में 8.51 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टी20 में हेजलवुड ने 7.98 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए हैं।   

Shane Watson compares Josh Hazlewood to Glenn McGrath- India TV Hindi
Shane Watson compares Josh Hazlewood to Glenn McGrath Image Source : IPLT20.COM

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के बीच तुलना की है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण और सटीकता के मामले में दोनों के बीच काफी समानताएं हैं। 

वॉटसन ने स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट डगआउट में कहा, हेजलवुड में मुझे जो चीज पसंद है, वह यह है कि उनकी उंगलियों से निकलने वाली गेंद पर उनका नियंत्रण है, और यही मैक्ग्रा के समान बनाता है। जो नियंत्रण मैकग्रा कि गेंदबाजी में तब हुआ करती थी जोश के पास यह छोटी उम्र से है , इसलिए मैने दोनों की तुलना की।

हेजलवुड ने आईपीएल 2021 में चेन्नई के लिए नौ मैचों में 8.51 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टी20 में हेजलवुड ने 7.98 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए हैं। 

आईपीएल 2021 के फाइनल के बाद हेजलवुड टी 20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल