1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्विटर के बाद अब शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

ट्विटर के बाद अब शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 07:12 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 07:12 pm IST

हैकर ने उनका अकाउंट हैक करने के बाद कई आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यही नहीं, हैकर ने मंगलवार दोपहर को वॉटसन का प्रोफाइल बोयो भी चेंज कर दिया।

शेन वॉट्सन- India TV Hindi
शेन वॉट्सन Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। ट्विटर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। हैकर ने उनका अकाउंट हैक करने के बाद कई आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यही नहीं, हैकर ने मंगलवार दोपहर को वॉटसन का प्रोफाइल बोयो भी चेंज कर दिया।

38 साल के वॉटसन ने ट्वीट किया, "आपत्तिजनक तस्वीरों के लिए माफी चाहूंगा। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। पहले शुक्रवार को मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हुआ और अब इंस्टाग्राम। इसे फिर से पाने में काफी समय लग रहा है। इंस्टाग्राम को इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को वॉटसन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल