1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन के करियर की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल होने वाले पहले भारतीय

धवन के करियर की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल होने वाले पहले भारतीय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2015 07:03 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 07:06 pm IST

नई दिल्ली: गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आइसीसी की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिग में TOP 10 में अपनी जगह सुनिश्चित करने वाले पहले गेंदबाज है तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने

धवन के करियर की बेस्ट...- India TV Hindi
धवन के करियर की बेस्ट रैंकिंग

नई दिल्ली: गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आइसीसी की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिग में TOP 10 में अपनी जगह सुनिश्चित करने वाले पहले गेंदबाज है तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा करने के बाद 15 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर अपनी जगह बना पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ''गाल टेस्ट'' में हार के बाद यह उपलब्धी हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में दस विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की बॉलर्स की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय बन गए।

विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजों में टॉप पर बरकरार-

धवन श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद 32वें स्थान पर हैं जबकि इसी मैच की पहली पारी में 110 रन के साथ शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली 10वें स्थान पर बरकरार रहते हुए भारतीय बल्लेबाजों में टॉप पर हैं।

श्रीलंका को कैसे हुआ फायदा-

पहले टेस्ट में भारत पर 63 रन की जीत दर्ज करने वाली श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। बैट्समैन की लिस्ट में कप्तान एंजिलो मैथ्यूज पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे टेस्ट के बाद संन्यास लेने जा रहे संगकारा अब मैथ्यूज के बाद छठे स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे अधिक फायदा श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज चांडीमल को हुआ है। गाले टेस्ट के मैन ऑफ द मैच चांडीमल 22 स्थान की लंबी छलांग के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल धवन श्रीलंका दौरे से बाहर

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल