1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जाने मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद भी क्यों शिखर धवन का दिल भर आया

VIDEO: जाने मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद भी क्यों शिखर धवन का दिल भर आया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 06:56 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के हीरो बने शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जोरावर का एक बेहद इमोशन वीडियो शेयर किया है।

Shikhar Dhawan's son Zoravar - India TV Hindi
Shikhar Dhawan's son Zoravar

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के हीरो बने शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जोरावर का एक बेहद इमोशन वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, इस वीडियो में शिखर धवन का बेटा जोरावर भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मैच को घर पर टेलीविजन में देख रहा था। खेल शुरू होने से पहले जब भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ, जोरावर टीवी में अपने पापा को ढूंढने लगा। जब कैमरा शिखर धवन पर फोकस हुआ तो जोरावर खुशी से पापा... पापा कहने लगा।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने लिखा- दिल भर आया वीडियो को देखकर, जिस तरह वो मुझे ढूंढ रहा है. काश मैं जोरावर को गले लगा सकता और खूब प्यार दे सकता. मेरा प्यार औऔर दुआएं हमेशा मेरे बच्चों के साथ हैं... सभी को प्यार...

गौरतलब है कि इस मैच में शिखर धवन ने 68 रनों की अहम पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला अर्धशतक था। फिलहाल 3 वनडे मैचों की सिरीज़ 1-1 से बराबर है और सिरीज़ का आखिरी मैच रविवार को कानपुर में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल