1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए की टीम में हुए शिखर धवन का सिलेक्शन, विजय शंकर हुए चोटिल

इंडिया ए की टीम में हुए शिखर धवन का सिलेक्शन, विजय शंकर हुए चोटिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 09:11 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 09:11 pm IST

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया है।"  

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

इंडिया-ए इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया है।"

बयान में साथ ही बताया गया है कि हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर बाहर हो गए हैं। 

बयान के मुताबिक, "शंकर अंगूठे में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।"

दोनों टीमों के बचे बाकी के चार मैच 31 अगस्त, दो, चार, छह सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल