1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गब्बर की 'प्रतिज्ञा'! फैंस से किया दूसरे टेस्ट में धमाल मचाने का किया वादा

गब्बर की 'प्रतिज्ञा'! फैंस से किया दूसरे टेस्ट में धमाल मचाने का किया वादा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 01:51 pm IST

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से मिली हार टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रही है।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से मिली हार टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रही है। दरअसल एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में विराट कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज रन नहीं बना सका। टीम इंडिया को इस मैच में अपने ओपनर्स से काफी उम्मीदें थीं लेकिन मुरली विजय और शिखर धवन दोनों ने ही निराश किया। लेकिन अब शिखर धवन का बल्ला खामोश रहने वाला नहीं है। 

जी हां, दरअसल खुद धवन ने अपने फैंस से वादा किया है कि वो अगले मैच में रन बनाएंगे। फ्रैंडशिप के मौके पर शिखर धवन ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा- 'मुझे पता है कि आप हमारी हार से बेहद निराश हैं। मैंने अपनी परफॉर्मेंस और गलतियां भी देखीं जो मैंने मैच के दौरान की थीं। मैं अगले मैच में वापसी करूंगा और बेहतर परफॉर्मेंस दूंगा। धवन ने अपने फैंस का उनके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा भी किया।'

आपको बता दें कि शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विराट कोहली की काफी आलोचना भी हुई थी। वो इसलिए क्योंकि टेस्ट सीरीज से पहले एसेक्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में शिखर धवन दोनों बार 0 पर आउट हुए थे। इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जबकि चेतेश्वर पुजारा को बाहर बिठाया गया। धवन मैच की पहली इनिंग्स में 26 रन और दूसरी इनिंग्स में 13 रन ही बना पाए थे। हालांकि अब देखना होगा कि धवन लॉर्ड्स टेस्ट में क्या कर पाते हैं। ये मैच 9 अगस्त से ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल