1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन ने भुवनेश्वर को शादी से पहले ही कहा-जोरू का ग़ुलाम तो पड़ा भुवी का बाउंसर

धवन ने भुवनेश्वर को शादी से पहले ही कहा-जोरू का ग़ुलाम तो पड़ा भुवी का बाउंसर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 23, 2017 11:02 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 11:02 am IST

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों की टांग खिंचाई करते रहते हैं. शिखर ने इस बार भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं छोड़ा जो गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Bhuvneshwar, Dhawan- India TV Hindi
Bhuvneshwar, Dhawan

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों की टांग खिंचाई करते रहते हैं. शिखर ने इस बार भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं छोड़ा जो गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. धवन ने भुवी को आगे निकलकर छक्का मारने की कोशिश की लेकिन यूपी के भुवी ने उन्हें उन्हें के अंदाड़ में जवाब दे दिया यानी बाउंसर मार दी. 

'गब्बर' उर्फ़ शिखर ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने भुवनेश्वर से कुछ सवाल-जवाब किए हैं. धवन ने भुवी को 'जोरू का गुलाम' बता दिया. लेकिन भुवी ने भी शानदार जवाब दिया. विडियो में धवन ने कहा, 'दोस्तों, हमारा एक शेर जोरू का ग़ुलाम बन जाएगा. वह मेरे सामने बैठा हैं, उससे ही जानते हैं कि उसे शादी से पहले कैसा लग रहा है. इस पर मेरठ के भुवी ने कहा, 'मुझे शादी को लेकर कुछ फीलिंग नहीं आ रही है. जो तैयारी शादी की है, घरवालों ने की है.'

इसके बाद उन्होंने उल्टा शिखर की खिंचाई करते हुए कहा कि इन सीनियर्स के अनुभव से पता चला है कि शादी के बाद बहुत मज़ा आता है. शिखर ने आगे कहा, 'मुझे अभी से लगता है कि तुम अभी से जोरू के गुलाम बने हुए हो तो आपका इस बारे में क्या कहना है. तब भुवी ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता, पता नहीं आपको ऐसा क्यों लगता है। मुझे लगता है इसे प्यार कहते हैं.' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल