1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखर धवन ने बताया मैदान के बाहर भी है इस खिलाड़ी से है उनकी गहरी दोस्ती

शिखर धवन ने बताया मैदान के बाहर भी है इस खिलाड़ी से है उनकी गहरी दोस्ती

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 02:47 pm IST

सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा कई सालों से भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह दोनों मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी अच्छी साझेदारी शेयर करते हैं। 

Shikhar Dhawan,Rohit Sharma,ICC Champions Trophy,Cricket,bcci- India TV Hindi
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि वह अपने लिमिटेड ओवरों के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ मैदान के बाहर भी काफी अच्छे दोस्त हैं और इससे क्रिकेट के मैदान पर एक जोड़ी के रूप में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा कई सालों से भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह दोनों मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी अच्छी साझेदारी शेयर करते हैं। ये दोनों 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए पारी की आगाज करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध, ये है वजह

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर 'ओपन नेट्स विद मयंक' (अग्रवाल) के दूसरे एपिसोड की झलक शेयर की जहां रोहित ने कहा, " मैदान से कहीं ज्यादा हम मैदान के बाहर की चीजों को साझा करते हैं। हम एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं और काफी सहज रूप से एक दूसरे को समझते हैं, जोकि काफी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, " जब हम इंडिया-ए दौरे पर थे तो हम एक साथ रूम साझा करते थे। क्षसलिए एकसाथ होने का हमारे पास काफी इतिहास है। एक व्यक्ति के रूप में हम दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे तरीके से समझते हैं और इससे मैदान पर हमें काफी मदद मिलती है।"

दूसरी ओर धवन ने भी इसे स्वीकार किया और उम्मीद की कि आने वाले वर्षों में वे भी भारत के लिए प्रदर्शन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- COVID-19 के खतरे के चलते ज्योफ्री बॉयकॉट ने छोड़ी BBC की टेस्ट कमेंट्री टीम

धवन ने कहा, " हम पहले दिन से ही मैदान पर काफी अच्छे दोस्त थे, खासकर तब जब हमने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए पारी की शुरूआत की थी। हालांकि, हमने इससे पहले भी एक अच्छी दोस्ती साझा की थी।"

उन्होंने कहा, " इसलिए कि मैदान पर हमारे बीच साझेदारी के दौरान भी यह देखने को मिलता है। उनके साथ यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने इसका पूरा आनंद लिया है और उम्मीद है कि हम इसे कुछ और वर्षों जारी रख सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल