1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखर धवन ने खोला राज़, क्रिकेट के अलावा इस फ़न में भी हैं माहिर

शिखर धवन ने खोला राज़, क्रिकेट के अलावा इस फ़न में भी हैं माहिर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2018 10:17 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 10:17 am IST

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन सिर्फ़ रन बनाने में ही माहिर नही हैं बल्कि स्वर साधना में भी दख़ल रखते हैं. दरअसल उनके अंदर एक और बेहद शानदार टैलेंट भी छुपा हुआ है जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को बताया है.

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन सिर्फ़ रन बनाने में ही माहिर नही हैं बल्कि स्वर साधना में भी दख़ल रखते हैं. दरअसल उनके अंदर एक और बेहद शानदार टैलेंट भी छुपा हुआ है जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को बताया है. धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बांसुरी बजाते दिख आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में एक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने ये बताया कि वे पिछले तीन साल से बांसुरी बजाना सीख रहे हैं. अभी काफी सफर बाकी है...

इस वीडियो के साथ धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘हाय दोस्तों, मैं कुछ शेयर करना चाहता हूं, जो कि मेरे दिल के बेहद करीब है और मेरी लाइफ का दूसरा पहलू भी है. पिछले तीन सालों से मैं बांसुरी (मेरा पसंदीदा वाद्ययंत्र) बजाना सीख रहा हूं. मुझे मेरे गुरु वेणुगोपाल जी से सीखने का सौभाग्य मिला है लेकिन अब भी मुझे लंबा रास्ता तय करना है.. लेकिन खुशी की बात ये है कि मैंने शुरुआत कर दी है.'

बता दें कि सोशल मीडिया पर धवन का ये वीडियो फेमस हो गया है, और फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल