1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, DC vs KXIP: धवन का निडर होकर खेलना हमारी मदद कर रहा है : श्रेयस अय्यर

IPL 2019, DC vs KXIP: धवन का निडर होकर खेलना हमारी मदद कर रहा है : श्रेयस अय्यर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 01:01 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट से अहम जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का निडर होकर क्रिकेट खेलना उनकी टीम की काफी मदद कर रहा है।

Shikhar Dhawan Shreyas Iyer Delhi Capitals Feroz Shah Kotla- India TV Hindi
Shikhar Dhawan Shreyas Iyer Delhi Capitals Feroz Shah Kotla   Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट से अहम जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का निडर होकर क्रिकेट खेलना उनकी टीम की काफी मदद कर रहा है। धवन (56) और अय्यर (नाबाद 58) की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने फिरोज शाह कोटला मैदान में हुए मुकाबले में पंजाब को हराया। 

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "धवन ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई और इससे आने वाले बल्लेबाजों के लिए स्थिति आसान हो गई। हम चाहते हैं कि हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निडर होकर क्रिकेट खेलें और ऐसा ही हुआ। धवन इस सीजन की शुरुआत से निडर होकर खेल रहे हैं और इससे हमें बहुत मदद मिली है।"

अय्यर ने मुकाबले को जीतने पर भी अपनी खुशी जाहिर की। अय्यन ने कहा, "घरेलू मैदान पर तीन हार झेलने के बाद यह मैच जीतकर मैं बहुत खुश हूं। जिस तरह से हम खेले, वह देखकर हमें बहुत अच्छा लगा।"

इस दमदार जीत के बाद तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम के कुल 12 अंक हो गए हैं। वह रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस से पीछे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल