1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction : शिमरन हेटमायर की लगी 7.75 करोड़ की बोली तो टेबल पर चढ़कर कुछ इस तरह किया डांस

IPL Auction : शिमरन हेटमायर की लगी 7.75 करोड़ की बोली तो टेबल पर चढ़कर कुछ इस तरह किया डांस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2019 08:12 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 08:13 pm IST

हेटमायर सीजन-13 के नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइज में अपना नाम दिया है। जिसके कारण आईपीएल की नीलामी में उनका बिकना लगभग पक्का लग रहा है।

shimron hetmyer, shimron hetmyer dance, shimron hetmyer ipl team, shimron hetmyer delhi capitals, sh- India TV Hindi
IPL Auction : shimron hetmyer dance after ipl auction 2020 delhi capitals players list Image Source : DC INSTAGRAM

कोलाकात में जारी आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने शिमरन हेटमायर पर बड़ा दाव खेलते हुए उन्हें 7 करोड़ 75 लाख की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। हेटमायर ने भारत के खिलाफ जारी सीरीज में हर किसी को काफी प्रभावित किया है, लेकिन आईपीएल में पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल का पिछला सीजन वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेले थे।

शिमरन हेटमायर इस समय भारत में ही और उनकी नजरें भी आज की आईपीएल नीलामी पर थी। हेटमायर को जैसे ही दिल्ली ने 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया तो वो टेबल पर जढ़कर नाचने लगे। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स ने खुद हेटमायर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इस पोस्ट के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा 'हमने हेटमायर को बोला, हेल्लो हेटमायर दिल्ली में आपका स्वागत है। क्या आप हमारे फैन्स के लिए कुछ कहना चाहेंगे? एक मिनट बाद हेटमायर ने ये वीडियो दिल्ली कैपिटल्स को भेज दिया।'

हेटमायर के लिए नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस खिलाड़ी पर लगातार बोली लगा रही थी लेकिन अंत में इस खिलाड़ी को दिल्ली ने अपने टीम का हिस्सा बना लिया।

हेटमायर सीजन-13 के नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइज में अपना नाम दिया है। जिसके कारण आईपीएल की नीलामी में उनका बिकना लगभग पक्का लग रहा है। इस खिलाड़ी ने अपना पिछला आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए खेला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल