1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संन्यास को लेकर शोएब मलिक और रमीज राजा के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

संन्यास को लेकर शोएब मलिक और रमीज राजा के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:02 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के सीनियर खिलाड़ियों को गरिमामय ढंग से संन्यास लेने के बयान के बाद उनके और हरफनमौला शोएब मलिक के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है।

संन्यास को लेकर शोएब...- India TV Hindi
संन्यास को लेकर शोएब मलिक और रमीज राजा के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग Image Source : TWITTER

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के सीनियर खिलाड़ियों को गरिमामय ढंग से संन्यास लेने के बयान के बाद उनके और हरफनमौला शोएब मलिक के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है।

मलिक और मोहम्मद हफीज ने हाल ही में एक इंटरव्यू पर ऐतराज जताया जिसमें रमीज ने दोनों सीनियर क्रिकेटरों को संन्यास लेने की सलाह दी थी। हफीज ने चुप रहना मुनासिब समझा जबकि मलिक ने रमीज और हफीज को टैग करके तंज भरा ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘रमीज भाई मैं सहमत हूं। हम तीनों अपने कैरियर के आखिरी मोड़ पर हैं तो गरिमा के दोनों साथ में संन्यास लेते हैं। मैं फोन करता हूं और 2022 के लिये तय करते हैं।’’

जवाब में रमीज ने लिखा,‘‘गरिमा के साथ संन्यास, किससे? मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में जो सही लगता है, वह बोलता हूं। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट फिर बुलंदियों पर पहुंचे। उससे मैं कभी संन्यास नहीं लूंगा मलिक साहब।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल