1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं

 Edited By: IANS
 Published : Dec 02, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 06:57 pm IST

पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिये संयुक्त टीम घोषित की। मलिक अब केवल टी20 प्रारूप खेलते हैं, लेकिन उन्हें 35 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। 

Shoaib Malik, New Zealand, communication, PCB, sports - India TV Hindi
Shoaib Malik Image Source : PTI

अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड दौरे से उन्हें बाहर क्यों किया गया क्योंकि राष्ट्रीय चयन समिति से उनका ‘कोई संवाद’ नहीं हुआ। 

पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिये संयुक्त टीम घोषित की। मलिक अब केवल टी20 प्रारूप खेलते हैं, लेकिन उन्हें 35 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। 

उन्होंने लंका प्रीमियर लीग द्वारा कराये गयी वर्चुअल बातचीत में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अगर मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हूं तो केवल मुख्य चयनकर्ता ही इसका जवाब दे सकते हैं, मुझे कुछ नहीं पता। उनसे कोई संवाद नहीं हुआ है लेकिन निश्चित रूप से मैं इस नकारात्मक पहलू पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता और सिर्फ सकारात्मक रहना चाहता हूं। ’’ 

पूर्व कप्तान मलिक इस समय श्रीलंका में हैं और वह लंका प्रीमियर लीग में जाफना स्टालिंयस की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान पूरी तरह से इस लीग पर लगा हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल