1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर को एमसीए फिटनेस शिविर के 45 सदस्यीय टीम में किया गया शामिल

श्रेयस अय्यर को एमसीए फिटनेस शिविर के 45 सदस्यीय टीम में किया गया शामिल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2021 02:40 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 02:40 pm IST

अय्यर को मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाया था। 

Shreyas Iyer, MCA, fitness camp, Sports, cricket- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : TWITTER/@SHREYASIYER15

कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने फिटनेस शिविर के लिये 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाया था। 

आईपीएल को कोविड-19 मामलों के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। अय्यर के अलावा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली मुंबई की चयन समिति ने भारतीय टीम के नियमित सदस्यों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी सॉव को भी शिविर के लिये चुना है। 

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन लॉर्ड्स के बालकनी में जब गरजे थे सौरव गांगुली, नेटवेस्ट फाइनल में इंग्लैंड को चटाई थी धूल

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को भी टीम में रखा गया है। 

एमसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फिटनेस शिविर का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल