1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने शेयर किया बैटिंग प्रैक्टिस का अनोखा वीडियो, कहा- ये है जादू

श्रेयस अय्यर ने शेयर किया बैटिंग प्रैक्टिस का अनोखा वीडियो, कहा- ये है जादू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2020 04:56 pm IST,  Updated : May 31, 2020 04:56 pm IST

COVID-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेटर घर पर ही बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बैटिंग स्किल्स का जादू दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

श्रेयस अय्यर ने शेयर...- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर ने शेयर किया बैटिंग प्रैक्टिस का अनोखा वीडियो, कहा- ये है जादू  Image Source : TWITTER: @SHREYASIYER15

COVID-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेटर घर पर ही बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बैटिंग स्किल्स का जादू दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

इस वीडियो में श्रेयस अय्यर टेनिस बॉल से शॉट खेलते हैं और फिर गेंद कुत्ते के मुंह, परिवार के सदस्यों, पंखे और फर्नीचर से टकराती हुई सीधा एक गिलास में जाकर गिर जाती है। वीडियो के कैप्शन में अय्यर ने लिखा, "यह जादू है, या असलियत ? बल्लेबाजी का अभ्यास सही किया।"

इससे पहले अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने को सपने के सच होने जैसा बताया था। अय्यर ने आईएएनएस से आईपीएल में अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा था, "गौतम भाई, खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ के साथ मेरा तालमेल अच्छा था और खुशकिस्मती से मैंने कप्तान के तौर पर पहले मैच में 40 गेंदों पर 93 रन बनाए थे (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, यह मैच कैपिटल्स ने 55 रनों से जीता था।) इसने काफी कुछ बदल दिया क्योंकि फिर सभी लोग मेरी तरफ देखने लगे थे। सभी को काफी विश्वास था कि मैं टीम को अगले स्तर पर ले जा सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "निजी तौर पर मेरे लिए यह ज्यादा मुश्किल नहीं था क्योंकि मैं अपने दिमाग को इस तरह से तैयार कर चुका था कि अगर मुझे इस स्थिति में लाया जाता है तो मुझे क्या करना है। दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना सपने के सच होने जैसा है।"

इस दौरान अय्यर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी काफी प्रशंसा की थी। अय्यर ने बताया कि विराट कोहली काफी सकारात्मक सोचते हैं औ ये चीज साथी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है।

अय्यर ने कहा, "विराट टीम में मौजूद सभी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन उदाहरण हैं क्योंकि उनके पास ऊर्जा और हार न मानने का स्वाभाव है। हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं और वह हमें लगातार प्रेरित करते रहते हैं।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल