1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह ने किया खुलासा, अपनी बायोपिक के लिए इस हीरो का बताया नाम

युवराज सिंह ने किया खुलासा, अपनी बायोपिक के लिए इस हीरो का बताया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 06:42 pm IST

युवराज सिंह ने कहा, "अगर मेरे ऊपर बायोपिक बनती है तो शायद मैं ही उसमें काम करुंगा।" हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए बेहतर विकल्प होंगे। टॉइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, युवराज सिंह ने कहा, "अगर मेरे ऊपर बायोपिक बनती है तो शायद मैं ही उसमें काम करुंगा।" हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही।

उन्होंने कहा, "ये डायरेक्टर का काम होता है कि उसे किसको लेना है। लेकिन अगर कोई बॉलीवुड मूवी बनती है तो फिर सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए बेहतर विकल्प हैं। मैं उन्हें अपनी बायोपिक में देखना पसंद करूंगा।"

युवराज ने 2019 में संन्यास ले लिया था। हाल में वह रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लेजेंडस की ओर से खेलते दिखाई दे रहे थे। इस सीरीज को कोरोनावायरस के कारण बाद में स्थगित कर दिया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल