1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह ने मारा ऐसा छक्का कि वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!

युवराज सिंह ने मारा ऐसा छक्का कि वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 07:15 pm IST

युवराज सिंह का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए है जिसमें वो अजीबो-गरीब शॉट खेलते हुए छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह के फैन्स ने आज से पहले उनको इस तरह का शॉट खेलते हुए नहीं देखा होगा।   

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

खराब फॉर्म की वजह से काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह इन दिनों मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। युवराज अपनी फॉर्म से इस कदर जूझ रहे हैं कि आईपीएल में भी उनका बल्ला खामोश है और कोई भी टीम उन्हें अपने पास रखना नहीं चाहती। 

इस बार की आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह पहले अनसोल्ड रहे थे और अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। युवराज सिंह को भी पता है यह उनके पास वापसी करने का आखिरी मौका है। इस वजह से युवराज युवारज सिंह घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फॉर्म में लौटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

युवराज सिंह का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए है जिसमें वो अजीबो-गरीब शॉट खेलते हुए छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह के फैन्स ने आज से पहले उनको इस तरह का शॉट खेलते हुए नहीं देखा होगा। 

देखें वीडियो-

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह वीडियो किस टूर्नामेंट है, लेकिन युवराज के इस शानदार चट को देखते हुए लग रहा है कि वो आगमी आईपीएल में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार है।

कुछ समय पहले युवराज सिंह ने मुंबई में खेले गए डीवाई पाटिल टी20 कप टूर्नामेंट में एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए 57 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। 

इससे पहले युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ 96 रन बनाए थे। युवराज सिंह को इसके बाद सैयद मुश्ताक टी20 में पंजाब की ओर से खेलना है और युवराज चाहेंगे कि वो इस ट्रॉफी में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए आईपीएल में धमाकेदार एंट्री करें। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल