1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इरफान पठान का सनसनीखेज खुलासा, कहा- टीम के खिलाड़ी मुझसे जलते थे

इरफान पठान का सनसनीखेज खुलासा, कहा- टीम के खिलाड़ी मुझसे जलते थे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 04:17 pm IST

इरफान पठान एक समय भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते थे।

इरफान पठान- India TV Hindi
इरफान पठान

भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा करके हर किसी को चौंका दिया। पठान ने एक कार्यक्रम में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम में कुछ खिलाड़ी मुझसे जलते थे। पठान ने कहा, 'जब मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था तो कुछ टीम के ही कुछ खिलाड़ियों को ये अच्छा नहीं लगता था। वो कहते थे कि इसको क्यों भेजा, मुझे भेजो। साथी खिलाड़ी कहते थे कि तुम्हें इतनी तवज्जो क्यों मिलती है? तू तो इतना बदसूरत है।'

वाकई में पठान का ये खुलासा चौंकाने वाला है। इसके अलावा पठान ने ये भी कहा कि सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण उनकी बहुत तारीफ करते थे। पठान ने कहा, 'सचिन कहते थे कि मैंने कभी भी तुम जैसा स्विंग बॉलर नहीं देखा। लक्ष्मण कहते थे कि नेट्स में आपकी गेंदों को खेलने का मतलब अपने घुटने पर चोट खाना है।' 

पठान ने इसके अलावा ये भी कहा कि एक बैर कैनबेरा में मैंने स्टीव वॉ को देखे बिना दरवाजा बंद कर दिया था। जब मुझे ऐहसास हुआ कि पीछे कोई था तो मैंने दोबारा दरवाजा खोला और वॉ को देखकर मैंने इसके लिए उनसे माफी मांगी। उस घटना के बाद वॉ ने मुझसे कहा था कि आप मैदान में तो मुझे परेशान करते ही हैं और यहां भी मेरा पीछा नहीं छोड़ रहे। इसके बाद मैं उनकी बातों को सुनकर हंस पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल