1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली ने दिया बड़ा बयान, बोले वो कोहली की तुलना सचिन से नहीं करना चाहते

गांगुली ने दिया बड़ा बयान, बोले वो कोहली की तुलना सचिन से नहीं करना चाहते

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2017 09:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 09:28 pm IST

कोहली सबसे तेज शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक अपने करियर में 18 टेस्ट शतक और 32 वनडे शतक लगाए हैं।

Saurav Ganguly- India TV Hindi
Saurav Ganguly

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच तुलना नहीं करना चाहते। गांगुली ने कहा कि मौजूदा कप्तान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ लगाए गए शतक की तरह अपने करियर में कई और शतक लगाएंगे। कोहली ने भारत की दूसरी पारी में 119 गेंदों का सामना कर नाबाद 104 रन बनाए।

गांगुली ने संवाददाताओं से कहा, "सचिन और विराट की तुलना करना जल्दबाजी होगी। अभी विराट को सचिन के कुल शतकों की बराबरी करने के लिए 50 और शतक बनाने हैं।"

कोहली सबसे तेज शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक अपने करियर में 18 टेस्ट शतक और 32 वनडे शतक लगाए हैं।

गांगुली ने भारतीय टीम के खेल पर कहा कि गेंदबाजों ने अंतिम दिन काफी अच्छा खेल दिखाया। खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल