1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्राजील के फैन सौरव गांगुली हुए मेसी के दीवाने, कहा- अर्जेंटीना का कर रहा हूं समर्थन

ब्राजील के फैन सौरव गांगुली हुए मेसी के दीवाने, कहा- अर्जेंटीना का कर रहा हूं समर्थन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 01:47 pm IST

सौरव गांगुली ने कहा कि हालांकि मैं ब्राजील का फैन हूं लेकिन लायनल मेसी की वजह से मैं चाहता हूं कि इस बार का विश्व कप अर्जेंटीना जीते।

फुटबॉल खेलते सौरव...- India TV Hindi
फुटबॉल खेलते सौरव गांगुली

फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि इस बार फीफा विश्व कप में लायनल मेसी के नेतृत्व में अर्जेटीना की टीम खिताब जीतने में सफल होगी। 30 साल के मेसी ने अपने देश के लिए अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। उनकी टीम पिछले विश्व कप में फाइनल में जर्मनी से हार गई थी। विश्व कप देखने के लिए रूस जाने की योजना बना रहे गांगुली ने कहा, "मैं मेसी की तरफ देख रहा हूं। उन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। उनके लिए ये बड़ा विश्व कप होने जा रहा है।"

पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी। उन्होंने कहा, "ब्राजील मेरी पसंदीदा टीम है, लेकिन मैं मेसी का प्रशंसक हूं।" आपको बता दें कि गांगुली ब्राजील टीम के प्रशंसक हैं लेकिन वो चाहते हैं कि इस बार का विश्व कप मेसी की टीम अर्जेंटीना जीते। विश्व की शुरुआत 14 जून से होने जा रही है और इसका फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा। 

हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को टीम इंडिया में जगह मिली है और गांगुली ने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी शुभकामना दीं। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें खेलते नहीं देखा है लेकिन उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" 

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी। दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे सीरीज में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो निश्चित रूप से हम जीतेंगे।" तीन जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर भारत को तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलने हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल