1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, 2021 में इन देशों के खिलाफ भारत खेलेगा 4 नेशन सुपर सीरीज

सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, 2021 में इन देशों के खिलाफ भारत खेलेगा 4 नेशन सुपर सीरीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 03:48 pm IST

गांगुली ने इसी के साथ कहा "हमारे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ काफी अच्छे संबंध है और हमारी बैठक बहुत अच्छी चली।"  

Sourav Ganguly, 4 Nation Super Series, India, England, Australia- India TV Hindi
Sourav Ganguly's big announcement, India will play 4 nation super series against Australia England in 2021 Image Source : AP

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आज कोलकाता में एक इवेंट के दौरान यह कहा कि 2021 में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और किसी एक अन्य टीम के साथ 4 नेशन सुपर सीरीज का आयोजन करने के बारे में वो सोच रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ट्राई सीरीज तो होती रहती है लेकिन 4 नेशन सुपर सीरीज को हुए पिछले एक दशक से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में गांगुली की यह पहल काफी अच्छी मानी जा रही है।

गांगुली ने इवेंट के दौरान कहा "ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इंडिया और एक अन्य टीम इस सुपर सीरीज का हिस्सा होगी जो 2021 की शुरुआत में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा।"

गांगुली ने इसी के साथ कहा "हमारे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ काफी अच्छे संबंध है और हमारी बैठक बहुत अच्छी चली।"

अब देखने वाली बात यह है कि गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यकाल 9 महीने का ही है। ऐसे में वो इस सीरीज का प्रस्ताव अपने कार्यकाल में पास करवा सकेंगे या नहीं।

वहीं इस सीरीज की चौथी टीम के रूप में अटकलें न्यूजीलैंड की ही लगाई जा रही है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में मौजूदा टॉप 4 टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बाद न्यूजीलैंड ही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।