1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगा पृथ्वी: सौरव गांगुली

आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगा पृथ्वी: सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2018 11:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 11:27 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी साव की तारीफ की और कहा कि यह 18 वर्षीय बल्लेबाज आस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।   

सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली Image Source : TWITTER: @TSK25K

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी साव की तारीफ की और कहा कि यह 18 वर्षीय बल्लेबाज आस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। 

टाटा स्टील कोलकाता 25 किमी दौड़ के पांचवें सत्र के 16 दिसंबर को आयोजन की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में गांगुली ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण उसकी बल्लेबाजी का तरीका रहा, बेहतरीन जज्बा। शतक के दौरान उसने गेंदबाजों पर दबदबा बनाया। बड़ा मैच, पहला मैच, वह उस तरह से खेला जैसे वह खेलना जानता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी सकारात्मकता, जज्बा और बल्लेबाजी के प्रति रवैया शानदार रहा। अंडर 19 विश्व कप में खेलना और भारत में टेस्ट मैच खेलना बिलकुल अलग है। आज मैंने जो देखा वह आंखों के लिए काफी संतोषजनक है और उम्मीद करते हैं कि वह लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकेगा।’’ 

गांगुली ने कहा कि पृथ्वी आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ महीनों में आस्ट्रेलिया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा क्योंकि वह बैकफुट का अच्छा खिलाड़ी है। आप युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल