1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो ईडन गार्डन्स से भी हटाई जाएंगी पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें, सौरव गांगुली बोले- जल्द लेंगे फैसला

तो ईडन गार्डन्स से भी हटाई जाएंगी पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें, सौरव गांगुली बोले- जल्द लेंगे फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 10:53 pm IST

गांगुली ने यह टिप्पणी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ईडन गार्डन्स के बाहर प्रदर्शन करने के बाद की।

तो ईडन गार्डन्स से भी हटाई जाएंगी पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें, सौरव गांगुली बोले- जल्द लेंगे फैसला- India TV Hindi
तो ईडन गार्डन्स से भी हटाई जाएंगी पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें, सौरव गांगुली बोले- जल्द लेंगे फैसला Image Source : PTI

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के क्रिकेटरों की तस्वीरों को ईडन गार्डन्स से हटाने के बारे में फैसला जल्द किया जाएगा। 

गांगुली ने यह टिप्पणी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ईडन गार्डन्स के बाहर प्रदर्शन करने के बाद की। प्रदर्शनकारी स्टेडियम की दीवारों से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित वहां के अन्य क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाने की मांग कर रहे थे। 

गांगुली से जब तस्वीरें हटाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पर काम कर रहे हैं। इस पर जल्द ही फैसला होगा।’’ विदर्भ, पंजाब और राजस्थान क्रिकेट संघों ने पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया है। 

गांगुली ने इससे पहले पाकिस्तान के साथ हर तरह के क्रिकेट संबंध तोड़ने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने पर भारतीय टीम के अभियान पर खास असर नहीं पड़ेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल