1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने फिर किया सचिन तेंदुलकर को ट्रोल, तस्वीर पर किया ये मजेदार कमेंट

सौरव गांगुली ने फिर किया सचिन तेंदुलकर को ट्रोल, तस्वीर पर किया ये मजेदार कमेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 17, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 07:16 pm IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करते हुए उनकी तस्वीर पर कमेंट किया "तेंदुलकर मैं गलत नहीं था।"

Sourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar - India TV Hindi
Sourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar again, this funny comment on the picture Image Source : GETTY

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को कई बार देखा गया है जब वह बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की टांग खींचते नजर आते हैं। लेकिन इस बार गांगुली ही सचिन की खींचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सचिन इस समय ऑस्ट्रेलिया में है, पिछले दिनों वो ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से आहत लोगों के मदद के लिए चैरेटी मैच खेलने वहां पुहंचे थे।

Sourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar again, this funny comment on the picture
Image Source : SACHINTENDULKAR/INSTASourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar again, this funny comment on the picture

ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत दृश्यों के साथ सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसपर गांगुली ने लिखा था "किसी किसी की किस्मत अच्छी है.. छुट्टी मनाते रहो।" 

इसके बाद सचिन ने गांगुली को जवाब देते हुए कहा था "यह छुट्टी एक करोड़ जुटाने में मददगार रही।"

अब सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर डाली तो गांगुली ने फिर उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए मजे लिए। गांगुली ने इस बार कमेंट किया "तेंदुलकर मैं गलत नहीं था।"

Sourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar again, this funny comment on the picture
Image Source : SACHIN TENDULKAR/INSTAGRASourav Ganguly trolls Sachin Tendulkar again, this funny comment on the picture

गांगुली और सचिन के बीच यह मस्ती फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।