1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली को देखने के लिए अस्पताल के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा , लेकिन आज डिस्चार्ज नहीं होंगे दादा

गांगुली को देखने के लिए अस्पताल के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा , लेकिन आज डिस्चार्ज नहीं होंगे दादा

 Edited By: IANS
 Published : Jan 06, 2021 11:54 am IST,  Updated : Jan 06, 2021 12:17 pm IST

बीते शनिवार को दादा की दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स असप्ताल में भर्ती कराया गया था। यहां दादा का एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक हैं।

Sourav Ganguly, Sports, cricket, BCCI- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : TWITTER/ICC

 

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बुधवार सुबह बताया, "गांगुली कल अस्पताल से छूटेंगे क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं।" बयान में कहा गया है, "ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।"

गांगुली की देखभाल के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है।

इससे पहले, डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं।

शेट्टी ने मंगलवार को कहा था, "सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल