1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 10, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 05:33 pm IST

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दमपर पहले वनडे मैच में विश्व चैम्पियन इंग्लैंड पर सात विकेट की जीत दर्ज की। 

साउथ अफ्रीका ने...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

लंदन: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दमपर पहले वनडे मैच में विश्व चैम्पियन इंग्लैंड पर सात विकेट की जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका को पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने उस हार को भुलाकर सीरीज की शुरूआत सकारात्मक तरीके से की। 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टीम 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल और अयाबोंगा खाका ने तीन तीन विकेट चटकाये। 

कैथरीन ब्रंट ही एकमात्र बल्लेबाज रहीं जिन्होंने 98 गेंद में 72 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने लिजेली ली के नाबाद 92 रन की मदद से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल