1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बराबरी की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 06:37 am IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:37 am IST

रास्सी वान डेर डुसेन और एंडिले फेहलुकवायो की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेजबान टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद दिया। 

दक्षिण अफ्रीका- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका

डरबन: दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को डरबन में पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में एक-एक बराबरी कर ली। रास्सी वान डेर डुसेन और एंडिले फेहलुकवायो की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेजबान टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद दिया। 

निचले क्रम के बल्लेबाज हसन अली की 59 रनों की पारी से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 203 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बावजूद 42 ओवर में ही आसानी से 204 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और शानदार जीत के बदौलत सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल