1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डु प्लेसिस और हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई

डु प्लेसिस और हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 12:12 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 192 रन बनाये और बाद में रोमांचक मुकाबला छह रन से जीता।

डु प्लेसिस और...- India TV Hindi
डु प्लेसिस और हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई 

केपटाउन: फाफ डु प्लेसिस और रीजा हेंड्रिक्स की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 मैचों में पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 192 रन बनाये और बाद में रोमांचक मुकाबला छह रन से जीता। 

पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 186 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने सीधे थ्रो पर दो रन आउट किये और रिकॉर्ड चार कैच लपके। मिलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

डु प्लेसिस ने 45 गेंद में 78 रन बनाये और हेंड्रिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिये 74 गेंद में 131 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने 41 गेंद में 74 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने पारी की आखिरी 28 गेंद में 35 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। 

पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और फखर जमां पहले ही ओवर में आउट हो गए। बाबर आजम (38) और हुसैन तलत (40) ने दूसरे विकेट के लिये 61 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। तहत को शम्सी ने पवेलियन भेजा जबकि अगले ओवर में मिलर ने बाबर को रन आउट किया। 

शोएब मलिक ने 31 गेंद में 49 रन बनाये लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल