1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर वापस जाने से पहले कोलकाता में रुकी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

घर वापस जाने से पहले कोलकाता में रुकी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 09:50 pm IST

मेडिकल समिति के अध्यक्ष प्रदीप डे ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने पूरा बंदोबस्त किया है ताकि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी सुरक्षित लौट सकें।"

Cricket South Africa Team- India TV Hindi
Cricket South Africa Team Image Source : AP

कोलकाता| कोविड-19 महामारी के कारण तीन मैचों की वनडे श्रृंखला रद्द होने के बाद स्वदेश लौट रही दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम सोमवार को यहां एक होटल में रूकी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लखनऊ से कोलकाता के रास्ते जाना चुना। 

अभी तक यहां कोविड 19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। मेडिकल समिति के अध्यक्ष प्रदीप डे ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने पूरा बंदोबस्त किया है ताकि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी सुरक्षित लौट सकें। हमारी तीन सदस्यीय मेडिकल टीम व्यवस्था पर नजर रखे हुए है।हमने पूरी एहतियात बरती है।’’ 

टीम की हवाई अड्डे पर कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया, सचिव स्नेहाशीष गांगुली और संयुक्त सचिव देबब्रत दास ने अगवानी की। डालमिया ने कहा ,‘‘ सब कुछ ठीक है। उनके कमरे साफ किये गए हैं। हमारी मेडिकल और जनसंपर्क टीम भी वहां दो कमरों में ठहरी है। उनके पास विशेष मास्क और सेनिटाइजर हैं। हमने खिलाड़ियों से बात की है और वे ठीक हैं।’’ 

दक्षिण अफ्रीका टीम दुबई के रास्ते रवाना होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल