1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोंटी रोड्स की दमदार पारी से दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने विंडीज को हराया

जोंटी रोड्स की दमदार पारी से दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने विंडीज को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 10:56 pm IST

रोड्स ने 40 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाये जबकि मोर्कल ने 30 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली।

Jonty Rhodes- India TV Hindi
Jonty Rhodes Image Source : TWITTER

मुंबई| अपने जमाने के दिग्गज क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स की कप्तानी पारी और एल्बी मोर्कल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यहां शुरुआती झटकों से उबरकर वेस्टइंडीज लीजेंड्स को छह विकेट से हराया। 

रोड्स ने 40 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाये जबकि मोर्कल ने 30 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 9.5 ओवर में 104 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को 18.3 ओवर में चार विकेट पर 146 रन पर पहुंचाया। 

दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 42 रन था। वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने इससे पहले आठ विकेट पर 143 रन बनाये थे। उसकी तरफ से डेरेन गंगा ने 31 और रिकार्डो पावेल ने 30 रन बनाये। ब्रायन लारा केवल चार रन ही बना पाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पॉल हैरिस ने तीन और एल्बी मोर्कल ने दो विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल