1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिका में क्रिकेट कैरियर बनाना चाहते हैं दक्षिण अफ्रीका के डेन पीट

अमेरिका में क्रिकेट कैरियर बनाना चाहते हैं दक्षिण अफ्रीका के डेन पीट

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 02:07 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के लिये नौ मैच खेल चुके पीट अगले कुछ महीने में अमेरिका जायेंगे जहां उन्हें माइनर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलना है ।   

dane piedt, dane piedt south africa, dane piedt south africa cricketer, south africa cricket, south - India TV Hindi
Dane Piedt Image Source : GETTY

दक्षिण अफ्रीका के आफ स्पिनर डेन पीट आईसीसी एलीट सदस्य देश में अपने कैरियर को अलविदा कहकर अमेरिका बसने जा रहे हैं और उनका सपना एक दिन इस एसोसिएट देश को विश्व कप में देखने का है। 

दक्षिण अफ्रीका के लिये नौ मैच खेल चुके पीट अगले कुछ महीने में अमेरिका जायेंगे जहां उन्हें माइनर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलना है । 

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ अमेरिका को पिछले साल ही वनडे टीम का दर्जा मिला है । मैने सुबह करार किया लेकिन कोई नहीं जानता कि मैं कब वहां जा सकूंगा । आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े कारणों से मैं इस पेशकश को मना नहीं कर सका लेकिन यह कठिन फैसला था ।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम में निकट भविष्य में उनके लिये जगह दिख नहीं रही है और यह भी उनके फैसले की एक वजह थी । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल