इंग्लैंड में खेल गए आईसीसी विश्वकप 2019 में एक बार फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ़्रीकी टीम अगले माह भारत दौर पर आएगी। जिसमें वो भारत के साथ टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट साउथ अफ्रीका बोर्ड ने भी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल है जो भारतीय सरजमीं से क्रिकेट जगत में कदम रखेंगे।
इस कड़ी में बोर्ड ने टेस्ट टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रूडी सैकंड को टेस्ट टीम में जगह दी थी। मगर अचानक चोटिल हो जाने के कारण उनकी जगह धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को क्रिकेट के असली खेल में जगह मिली है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ए की टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे रूडी सैकंड को चोट लग गई जिसके कारण उन्हें भारत के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
ऐसे में क्लासेन के बारे में साउथ अफ्रीका बोर्ड के अधिकारी वान जिल ने कहा, “क्लासेन वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ए टीम का हिस्सा हैं और अब उन्हें चार दिवसीय सीरीज के लिए सैकंड के स्थान पर शामिल किया जाएगा जो प्रोटियाज टीम में टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी में सहायता करेगा।”
बता दें की अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भारत में खेली जाएगी। जिसके लिए अब क्लासेन वनडे और टी20 क्रिकेट के बाद लाल गेंद के खेल में भी अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
ऐसी हो सकती है साउथ अफ्रीका की भारत दौरे पर टेस्ट टीम:-
फाफ डू प्लेसिस(कप्तान), टेंबा बावुमा(उपकप्तान), थेउनिस डू ब्रुइन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडियन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, सेनुरन मुथुसामी, जुबायर हामजा, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, एनरिच नोट्जे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पिडिट।